दिव्यांगजनों ने ली स्वच्छता की शपथ

 

आगर-मालवा, 24 सितम्बर /स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत आगर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु आयोजित चिन्हांकन शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा उपस्थित दिव्यांगजन, उनके परिजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने अपने घर एवं आसपास में सफाई का वातावरण निर्मित कर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में सहभागी बनने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि  भेरूसिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उप संचालक सामाजिक न्याय विजय चौरसिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद आगर  मोहनलाल स्वर्णकार,सीएमओ नगर पालिका आगार  पवन फुलफ़क़ीर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live