आगर मालवा। शुक्रवार को आगर के आंबादेव में स्थित महर्षि दयानंद विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्य समाज के विद्वान काशीराम आर्य,उदयसिंह पटेल,
मोहन सिंह सरपंच, रूगनाथ सिंह आर्य, राधे ठाकुर,कल्याण सिंह आर्य भैरसिंह आर्य,नागराज आर्य. भगवत सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष राजेश आर्य,दारा सिंह आर्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आर्य वक्ता प्रताप सिंह आर्य ने किया।
