सी.एम. हेल्पलाईन व समाधान ऑनलाईन समिक्षा बैठक सम्पन्न

 

आगर-मालवा, 09 अक्टूबर/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में सी.एम. हेल्पलाईन व समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में विकासखण्ड नलखेडा, सुसनेर, बडौद, आगर एवं जिला चिकित्सालय आगर में लंबित शिकायतों के निराकरण की संस्थावार समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी एक दिवस में सभी संस्थाओं में लंबित शिकायतें का निराकरण किया जाकर अवगत करवाएं। शिकायतें का निराकरण नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुरील जिला मिडिया अधिकारी आरसी ईरवार, सहायक ग्रेड-3 मनोज शर्मा, डी.पी.एम. राकेश चौहान, डी.ए.एम. सुनिता साकेत, डी.एम.-ई.ओ. हेमन्त गुप्ता तथा जिले के समस्त बी.ई.ई., बी.पी.एम. एवं बी.सी.एम. तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live