पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर की छात्राओं का हुआ जुडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन

आगर-मालवा –  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नोडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत जुडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरु सांदीपनि इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी उज्जैन में किया गया। जिसमें शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से उमा विश्वकर्मा तथा प्रियंका जोशी ने भाग लिया। जिसमें 52 किलोग्राम फीमेल कैटेगरी जुडो प्रतियोगिता में उमा विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 48 किलोग्राम फीमेल कैटेगरी जुडो प्रतियोगिता में प्रियंका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय से राजेश चौहान तथा  मेघा जायसवाल पूरे समय विद्यार्थियों के साथ रहे तथा उनका मार्गदर्शन किया। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से संस्था प्राचार्य डॉ हितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 52 किलोग्राम फीमेल कैटेगरी जुडो प्रतियोगिता में उमा विश्वकर्मा तथा 48 किलोग्राम फीमेल कैटेगरी जुडो प्रतियोगिता में प्रियंका जोशी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। संस्था परिवार की ओर से राज्य स्तर पर चयनित उमा विश्वकर्मा तथा प्रियंका जोशी को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live