युवा सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, मंत्री पंवार भी बैठक मे हुए शामिल

आगर मालवा। अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत समाज का 5 जनवरी 2025 को सुसनेर में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी हेतु समाज की धर्मशाला श्री बैजनाथ मंदिर में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार , प्रताप सिंह राजगढ़, लक्ष्मीनारायण झिरी,युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरसिंह इंजीनियर, शंभू सिंह पावटी, राजेंद्र सिंह ,गोविंद सिंह बरखेड़ी, मोहन सिंह गुंदलावदा, प्रतापसिंह आर्य महिदपुर, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह बोड़ाना, कमलसिंह पारोलिया, चंदरसिंह रेंजर, नारायण सिंह आंबा, कालूसिंह , गुमान सिंह , प्रेम सिंह , गुमान सिंह आवर, भेरूसिंह , नारायणसिंह खेजड़ी, युवा जिलाध्यक्ष राज तंवर मनासा, जिलाकोषाध्यक्ष कमलसिंह डिगोन, दरबार सिंह आर्य कानड़ , महासचिव नरेंद्र सिंह के साथ जिला व ब्लाक कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक मे मंत्री पंवार ने कहा की एक मत होकर कार्यक्रम को भव्य रूप से करना है। वही वरिष्ठो से मार्ग दर्शन लेकर रूप रेखा बनाए। उक्त जानकारी समाज के जिला मिडिया प्रभारी दारासिंह आर्य के द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live