समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं में लाभान्वित करने हेतु सम्पर्क दल गांव-गांव, घर-घर कर रहे सर्वे

आगर-मालवा   |  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश के साथ ही आगर-मालवा जिले में 11 दिसम्बर से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं में लाभान्वित करने हेतु सम्पर्क दल गांव-गांव, घर-घर जाकर सर्वे कर रहे है। जिले के सभी गांवों में जनकल्याण पर्व का विधिवत् शुभारम्भ होने के उपरान्त सम्पर्क दलों द्वारा सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया।
प्रदेश सरकार के 13 दिसम्बर 2024 को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ ही 11 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2024 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसान तथा गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये दृढ़संकल्पित होकर प्रयास किया जाना है तथा भारत सरकार और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचूरेशन की चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजना, 11 लक्ष्य आधारित योजना एवं 63 सेवाओं में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करना है।
अभियान के दौरान 11 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक सम्पर्क दलों द्वारा घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके पश्चात् शिविरों के माध्यम से हितलाभ का वितरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live