सुसनेर। आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में नैसर्गिक जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन राजस्थान के कोटा में किया गया। जिसमें 3 दीक्षार्थी को आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के द्वारा पूर्ण रीति नीति से जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की गई। इस अनोखे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला उपस्थित रहे। जिनका अभिनंदन राणा विक्रम सिंह ने मोतियों की माला पहनाकर किया। राणा के साथ ही सुसनेर के जैन समाजजन भी बडी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुएं। स्मरण रहे की आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवनकाल में एक करोड़ वृष लगाने का संकल्प लिया है। और इसी दृष्टि से यह दीक्षा समारोह भी पूर्ण प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। जिसे नैसर्गिक दीक्षा समारोह के रूप में पेश किया गया। बतादे की इसी तारतम्य में विगत कुछ माह पूर्व एक वृक्षारोपण कार्यक्रम सुसनेर में भी रखा गया था। जिसमें 1 हजार पौधे स्थानीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज ग्राउंड में रोपे गए थे। जैनेश्वरी दीक्षा के इस आयोजन में दिलीप पांडे, महावीर जैन विद्यार्थी, महावीर सालारिया, शैलेंद्र सिंघई, जितेंद्र सांवला, विनोद जैन, मनोज जैन अमरकोट, वैभव कंठाली, विजय जैन आदि मौजूद रहे।