जनविश्वास के तहत कलेक्टर डॉ. मीना ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण,
किचन-डाइनिंग का लिया जायजा, आरओ चालू करने और नवीन नल कनेक्शन के दिए निर्देश
दारा सिंह आर्य,
आगर-मालवा। जनविश्वास अभियान के तहत नलखेड़ा प्रवास के दौरान कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शनिवार को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीनियर बालक एवं सीनियर बालिका उत्कृष्ट छात्रावास, नलखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मीना ने छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, किचन, डाइनिंग हॉल, साफ-सफाई एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।
बालक छात्रावास में स्थापित आरओ सिस्टम बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे तत्काल चालू करवाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। साथ ही छात्रावास में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने हेतु नवीन नल कनेक्शन लेने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को छात्रावास परिसर एवं बाउंड्री वालों के बाहर गाजर घास की साफ सफाई करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने छात्रावास की निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था एवं स्नानागार तथासुविधा घर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी भी उपस्थित रहे।
