एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ समापन’ |

आगर मालवा 
वर्ष 2024-25 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को नवीन कम्यूनिटी हाल आगर में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  मुन्नाबाई चौहान रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ  नन्दा भलावे कुशरे द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान बलराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष  ओम मालवीय,सांसद प्रतिनिधि  भेरूसिंह चौहान, प्रांतिय उपाध्यक्ष किसान संघ  डोंगरसिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ  रामनारायण तेजरा, जिला मंत्री भारतीय किसान संघ  राघुंसिंह रहे।
कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन  एस.के. राठौर उप संचालक उद्यान जिला आगर मालवा ने प्रस्तुत की। उक्त कार्यशाला में डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला आगर मालवा द्वारा संतरा उत्पादन एवं उन्नत तकनीक, डॉ.ए.के.दीक्षित प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र जिला आगर मालवा एवं उज्जैन द्वारा उद्यानिकी फसलों में समन्वित पोषक प्रबंधन/आलू, प्याज एवं लहसुन उत्पादन तकनीक, डॉ.मनीष कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र जिला आगर मालवा द्वारा संतरा एवं उद्यानिकी फसलों के कीट एवं रोग नियंत्रण, डॉ.जी.आर.अम्बावतिया प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जिला शाजापुर द्वारा औषधीय एवं सुगंधित फसलों की उन्नत तकनीक, डॉ.मोनी सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जिला उज्जैन द्वारा उद्यानिकी फसलों का मुल्य संवर्धन, डॉ.सविता कुमारी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जिला उज्जैन द्वारा उद्यानिकी फसलों की प्राकृतिक खेती का कृषि में महत्व एवं तकनीक, डॉ. सुरूचि सोनी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जिला आगर मालवा द्वारा संतरा उत्पादों के प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष  मुन्ना बाई चौहान एवं जिलाध्यक्ष श्री मालवीय द्वारा कार्यशाला में उपस्थिति कृषकों से उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीक से खेती करने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम स्थल पर सुक्ष्म ड्रिप सिंचाई, सब्जी, फल, मसाला, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संबंधित उत्पाद संबंधित सजीव प्रदर्शिनी लगाई गई । कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत घटक संरक्षित खेती शेडनेट हाउस में  रामबाबु/रोडालाल परमार को 14.20 लाख,  विमलेश कुंवर/केसर सिंह को 14.20 लाख तथा  रामसुखीबाई/कन्हैयालाल एवं  घनश्याम/जगन्नाथ शर्मा को 2.00-2.00 लाख रूपये का हितलाभ वितरण किया गया । कार्यक्रम समापन अवसर पर एस.के. राठौर उप संचालक उद्यान द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिक, अतिथि एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में  अर्जुन सिंह राजपुत नोडल अधिकारी,  अनोखीलाल चौहान,  सुरेन्द्र यादव,  अशोक झन्कारे, मुकेश कुमार सैनी,  अरविन्द परमार,  धीरज गोयल,  शीतल बैरागी, दिव्या शाह,  अर्जुन यादव आदि अन्य उद्यानिकी समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live