कानड़ क्षेत्र में आज दोपहर तीन घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद |
33 केवी लाइन शटडाउन को लेकर पूर्व में चेताया
कानड़। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन पर आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते आज रविवार को दोपहर 12:15 बजे से 03:15 बजे तक संपूर्ण लाइन का शटडाउन रहेगा। इस दौरान कानड़ ग्रिड में वीसीबी (VCB) बदले जाने, आगर सेवा भारती क्षेत्र में मिड स्पैन पोल लगाने, तथा रुद्राक्ष कॉलोनी आगर में लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
बिजली कंपनी के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य की सुचारु एवं सुरक्षित निष्पादन हेतु कानड़ सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। निर्धारित समय में घरेलू उपभोक्ताओं सहित सिंचाई ओर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग जेई मुकेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी।
