सोंधिया राजपूत समाज ने मनाया होली मिलन समारहो

 

आगर मालवा। अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा ने हिन्दू नववर्ष गुडी पड़वा व समाज संगठन की नींव रखने वाले स्व बासाब विजय सिंह बामलाबे की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष अनुसार चेतना दिवस, ओर होली मिलन समारोह का आयोजन आगर के समीप हनुमान निपनाया मे आयोजित किया। जिसमें समाज के राष्ट्रीय सचिव तारासिंह , राष्टीय सदस्य व सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार बापू, दरबार सिंह आर्य कानड़, नारायण सिंह हेड साब, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह बरखेड़ी , मोहनसिंह, प्रदेश सचिव नारायण सिंह, भेरू सिंह,समाज के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह बोड़ाना,युवा प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह, देवीसिंह सरपंच, युवा जिला अध्यक्ष राज तंवर, सहीत सैकड़ों समाजजनौ के साथ समाज के कई गणमान्य सरपंच मौजूद थे।जहां तारा सिंह के द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के बारे में बताया गया। वही विधायक भेरू सिंह परिहार बापू ने कहा की समाज के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र मे आगे आना होगा तभी समाज उन्नति कर सकेगा। समाज जनों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नरेंद्र सिंह ने किया और आभार कालू सिंह ने माना,
कार्यकम समापन के बाद सामाजिक संगठन में कार्यकारणी का विस्तार भी किया जिसमे अन्तर सिंह को जिला महासचिव, गोविन्द सिंह को ब्लाक बडौद कार्यवाहक अध्यक्ष, अंबू सिंह, शंकर सिंह को ब्लाक महासचिव का दायित्व सौपा गया।जानकारी समाज के ज़िला मिडिया प्रभारी दारासिंह आर्य ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live