कानड़। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर डॉक्टर से लेकर स्टॉफ की कमी इस समय बनी हुई हे। कई बार चिकित्सा अधिकारी ज़िला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कार्रवाई होती नहीं दिख रही, आलम यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्त लैब टेक्नीशियन अपनी मर्जी से आना-जाना करते हैं। लैब टेक्नीशियन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन गांव में पदस्त होते हुए तीन दिनों के लिए कानड़ में अटैचमेंट किया गया। जहां पर शुक्रवार,बुधवार और मंगलवार को मरीजों की जांच करने के लिए आना होता है। ऐसे में समय पर नहीं आने पर मरीज परेशान होते दिखते हैं। शुक्रवार को भी ग्रामीण अंचल की महिलाएं अपनी जांच करवाने को लेकर बाहर बैठी हुई दिखाई थी जब स्टाफ से बात की तो उनका कहना था कि लैब टेक्नीशियन कभी 11 तो कभी 12 बजे आते हैं। जबकि स्वास्थ केन्द्र ओपीडी समय प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक का होता है। प्रसूता महिलाओं को अपनी जांच करवाना और समय पर डॉक्टर को दिखाना जरुरी होता हे। साथ हि बाहर से आने वाले मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि हमारे द्वारा उन्हें पत्र दिया गया था और अगर अब भी समय पर नहीं आ रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। बीएमओ महेश निगवाल ने कहा कि हमारे यहां अस्पताल में अभी स्थाई तौर पर लैब टेक्नीशियन नहीं है इसलिए अटैचमेंट पर कार्य करवा रहे हैं स्थाई लैब टेक्नीशियन की मांग भी हम कर चुके हैं। मे फिर से एक बार अधिकारी और लैब टेक्नीशियन को सूचना पत्र दूंगा।
