
कानड़। नगर के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर पीपल चौक पर लगा बिजली का एक पोल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पोल नीचे से पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित इस पोल से किसी दिन बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बिजली का पोल लंबे समय से जर्जर हालत में है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक इसे बदलने की पहल नहीं की गई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि पोल अचानक गिरता है तो जनहानि हो सकती है।
व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना जर्जर पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाया जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।
