दुबई, 28 सितंबर 2025।
भारत ने एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया।
पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई और मात्र 20 रन पर 3 विकेट गिर गए। मगर तिलक वर्मा ने नायाब पारी खेली और 69* रन (53 गेंदों में) बनाकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया। वहीं शिवम डुबे ने 33 रन की उपयोगी पारी खेली।
मैच आख़िरी ओवर तक रोमांचक रहा, लेकिन भारत ने सिर्फ दो गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
पूरे देश में जश्न
एशिया कप की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। यह खिताब न सिर्फ टीम इंडिया की जीत है, बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की खुशियों का उत्सव बन गया है।
