नगरपालिका परिषद आगर द्वारा सु-शासन सप्ताह अंतर्गत शिविर का आयोजन |

आगर मालवा |
सुशासन सप्ताह- ‘प्रशासन गांव की ओर‘ अभियान के तहत् कलेक्टर  प्रीति यादव के निर्देशन में शुक्रवार को नगर पालिका आगर द्वारा कार्यालय परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। यह शिविर नगरपालिका अध्यक्ष  निलेश जैन पटेल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में नागरिकों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, संबल योजना तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 22 एवं 23, विवेकानंद नगर कॉलोनी में ई-नगरपालिका 2.0 के अंतर्गत शिविर आयोजित कर संपत्तिकर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की वसूली की गई। इस शिविर के माध्यम से कुल ₹1,05,000/- (एक लाख पांच हजार रुपये) का राजस्व संग्रहण किया गया।
शिविर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी  कुशल सिंह डोडवे के साथ  संजीव शर्मा,  के.के. श्रीवास्तव,  संदीप श्रीवास्तव,  राकेश सूर्यवंशी,  सुनील गवली,  संदीप नागर सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए।
22 दिसम्बर को छावनी झंडा चौक में लगेगा शिविर
सु-शासन सप्ताह के अंतर्गत आगामी शिविर 22 दिसंबर 2025 को छावनी झंडा चौक तथा 25 दिसंबर 2025 को हाटपुरा झंडा चौक पर आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live