अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में नई जिला व प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां

 

आगर-मालवा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा लाल यादव एवं अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव की अनुशंसा पर आगर-मालवा जिले में नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

इन नियुक्तियों के अंतर्गत उदय सिंह यादव, निवासी बड़ागांव, को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हिन्दू सिंह यादव, निवासी काशी बर्डिया वाले, को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही संगठन स्तर पर एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए भेरू सिंह चौहान (यादव) को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन में उनके सक्रिय योगदान और सामाजिक कार्यों को देखते हुए की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे यादव समाज के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live