आगर मालवा। विद्यार्थियों के लिए एक राहतभरी और उपयोगी पहल सामने आई है। शासकीय महाविद्यालय राऊ (इंदौर) के प्राध्यापक डॉ. डी.सी. राठी अब मोबाइल के माध्यम से निशुल्क करियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह सुविधा मई 2026 से जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे के बीच उपलब्ध रहेगी।
10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राएं इस पहल का सीधा लाभ उठा सकेंगे। विद्यार्थी दिए गए मोबाइल नंबर 9425492027 पर संपर्क कर विषय चयन, नई शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रोफेशनल कोर्सेस, तकनीकी शिक्षा, उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जुड़े विकल्पों के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
डॉ. राठी का अनुभव इस पहल को और भी खास बनाता है। वे मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग की करियर मार्गदर्शन योजना में करीब 8 वर्षों तक डिप्टी डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यह पहल खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों के उन विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगी, जिन्हें सही करियर दिशा नहीं मिल पाती। अब वे घर बैठे विशेषज्ञ से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
