श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार-प्रसार हेतु युवाओं ने किया सेवा कार्य

 

आगर-मालवा। तीर्थ क्षेत्र श्री बैजनाथ धाम आगर में 18 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर धार्मिक वातावरण बनने लगा है। कथा के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

पंडित प्रेमनारायण गेहूंखेड़ी वाले के मुखागृह बिन्द से आयोजित होने वाली इस कथा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। श्रद्धालुओं ने इसे सेवा कार्य मानते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

आयोजक समिति के अनुसार कथा का आयोजन तीर्थ क्षेत्र श्री बैजनाथ धाम, निपानिया रोड आगर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व 18 जून गुरुवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां जारी हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live