आगर-मालवा। जिले के कृषकों की फसल बीमा संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के निराकरण हेतु कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन में 10 सितम्बर 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर-मालवा में पात्र कृषकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला उप संचालक कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में फसल बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र कृषकों को बीमा दावा राशि प्राप्त न होने, दावा निराकरण में विलंब, आवेदन में त्रुटियों एवं अन्य बीमा संबंधी प्रश्नों पर सीधे संवाद कर समाधान करेंगे इस मौके पर उप संचालक कृषि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. तथा बीमा कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
