TET परीक्षा के निर्णय को अध्यादेश से खत्म करने सहित कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। राज्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को राज्य कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई आगर द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी आगर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET परीक्षा को लेकर दिए गए निर्णय को अध्यादेश लाकर समाप्त किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं और मांगों के निराकरण की मांग करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों से जुड़ी मांगों पर शासन स्तर पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, सचिव कमल राठौर, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अक्षय दोहरे, महावीर जैन भारतीय मजदूर संघ, कैलाश सूर्यवंशी, विक्रम चौहान, विष्णु बसिया, राधेश्याम वर्मा, बाबूलाल मालवीय, ललित पालीवाल, दीपक भटनागर सहित अनुविभागीय कार्यालय के अपूर्व भटनागर, मदनसिंह एवं सतीश सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन मनोज शर्मा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live