महावीर सेवा समिति ने किया सेवा कार्य


 

आगर-मालवा। प्रत्येक माह की अमावस्या पर सेवा कार्य करने की परंपरा के तहत श्री महावीर सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को भाद्रपद अमावस्या एवं पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर सेवा कार्य आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य परिवार में विवाह के उपलक्ष्य में किया गया।

समिति द्वारा सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल, निशक्तजनों, वृद्धाश्रम, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर भोजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मावा मिश्रित लड्डू, कचौरी, पूड़ी-सब्जी, दूध एवं बिस्किट वितरित किए गए।

सेवा कार्य के तहत समिति सदस्यों ने गोसेवा भी की। गोमाता को रोटी, गुड़, चापड़, खल एवं दलिया खिलाया गया। वहीं श्वानों को रोटी एवं दूध प्रदान किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अमावस्या एवं पर्युषण पर्व के अवसर पर सेवा और जीवदया के माध्यम से जरूरतमंदों तथा मूक प्राणियों की सेवा करने का प्रयास किया गया।

श्री महावीर सेवा समिति ने इस पुण्य कार्य के लाभार्थी सलोनी एवं सिद्धार्थ पारख सहित सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live