राज्य निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह का जिले में आगमन

 

आगर-मालवा, 14 सितम्बर 2026/ नगर परिषद सुसनेर एवं जनपद पंचायत नलखेड़ा के जनपद सदस्य के दो वार्डों के उप निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह का जिले में आगमन हो गया है।

एसडीएम सुसनेर  देव कुंवर सोलंकी ने बताया कि ऑब्जर्वर  दुर्ग विजय सिंह ने आज सोमवार को सुसनेर पहुँचकर नगर परिषद अध्यक्ष के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर  दुर्ग विजय सिंह का मोबाइल नंबर 9424434333 है। नगरीय निकाय एवं पंचायत के उप निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत उक्त नंबर पर दी जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live