समाजसेवी मनीष शर्मा ने श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण, नवरात्रि में मंदिर परिसर भक्तिमय

कानड़। नवरात्रि पर्व के दौरान नगर के मां बीजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। पर्व के चलते मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। माता के जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
नवरात्रि के अवसर पर समाजसेवी मनीष शर्मा की ओर से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब तीन क्विंटल फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया।
नवरात्रि के दौरान मां बीजासन माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना, माता के दर्शन और प्रसाद वितरण के बीच मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
