दो सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

आगर मालवा । गुरुवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल तूफान के मार्गदर्शन में आगर जिला अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत ने किसानो के साथ आगर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम किसानों से संबंधित एवं अति प्रसिद्ध पचेटी बाडी माता मंदिर मार्ग को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष राजपूत ने बताया कि बाडी माता पचेटी अति प्राचीन मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हे।माता मंदिर पहुंचने के लिए मार्ग सही नहीं हे। दर्शन पूजन करने के लिए भक्तजनों को कच्चे मार्ग से आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने के दौरान संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आसपास ग्रामीण जन और किसान भी मौजूद थे। मुख्य्मंत्री के नाम दिए ज्ञापन मे किसानों की समस्याओं को भी बताते हुए कहा की किसानो को खेतो मे सिचाई करने के लिए दिन में 12 घंटे तक लाइट उपलब्ध कराई जाए। जिससे किसानों को रात्रि में कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके। ज्ञापन के समय अखिल भारतीय किसान मजदूर सेना के अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत, ग्राम सनावदा विजय सिंह राजपूत, अभय सिंह राजपूत, जगदीश गोड़, भवरलाल चौहान, माखन बंजारा, कैलाश बंजारा, शिवलाल पंडा, दीपक शर्मा, राधेश्याम मुकाती, तोलाराम गुर्जर, रामचंद्र आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रोजगार दिवस के अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई     |     खाद्य सुरक्षा विभाग ने कि कार्यवाही,होटल और दुग्ध डेरी से लिए नमूने     |     त्योहारों के चलते बड़ोद मे शांति समिति की बैठक आयोजित।     |     क्षमा देने के लिए वीर बनना पड़ता है जैन समाज ने सामुहिक क्षमापना की     |     शुभ मुहूर्त में विराजे गजानन।     |     वार्ड बॉय ने की लिपिक के साथ मारपीट , पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज     |     दिव्यांग दयाराम को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की     |     पिपलोन -तनोड़िया पुलिस ने की शांति समिति की बैठक आयोजित     |     कुंडालिया बांध को लेकर आवश्यक सुचना      |     डेंगू ने दि दस्तक      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088