उपभोक्ता अपने अधिकार के प्रति सचेत रहे-

उपभोक्ता अपने अधिकार के प्रति सचेत रहे-

 

कानड़। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की एक बैठक आगामी 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता दिवस कार्यशाला आयोजित करने को आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आर्य समाज मंदिर परिसर की गई। जहाँ संगठन के विधि सलाहकार हरि नारायण राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने तथा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले में उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपभोक्ता सप्ताह के अंतर्गत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं तथा हाट बाजार में आम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी तथा उन्हें किस प्रकार ठगी से बचना है। खाद्य अपमिश्रण एवं मिलावटी सामग्री की जांच किस प्रकार करना है।, के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले में आम उपभोक्ताओं को उनका अधिकार मिले तथा उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें। भ्रामक विज्ञापनों से दूर रहें। तथा कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी पक्की रसीद बिल जरूर ले, ठगी का शिकार होने पर उपभोक्ता न्यायालय की शरण ले तथा हमारे संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क करें। बैठक में कानड़ नगर के अध्यक्ष के पद पर आकाश बीजापारी को नियुक्ति की गई।बैठक में संगठन के जिला सचिव दीपेश उपाध्याय, आकाश बीजापारी, एडवोकेट योगेश शर्मा, दयाराम बीजापारी, उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088