कलेक्टर  वानखेड़े ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में नवीन दीदी कैफे का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

 

 

आगर-मालवा, 18 दिसंबर। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में नवीन दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर  द्वारा समूह की दीदियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कलेक्टर सहित उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दीदी कैफे में तैयार सामग्री चाय, नाश्ता आदि का आनंद भी लिया व दीदी कैफे में तैयार की गई सामग्री की सराहना की गई।
कलेक्टर ने दीदी कैफे संचालक से कहा कि हमेशा गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न सामग्री का ही निर्माण करें, शुद्ध तेल से ही सामग्री निर्मित हो तथा कैंटीन परिसर में साफ- सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखें। विदित हो कि यह दीदी कैफे आगर विकासखण्ड अंतर्गत संचालित वैष्णोदेवी स्व सहायता समूह ग्राम आवर द्वारा संचालित किया जाएगा।
दीदी कैफे शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएस राणदा, जिला परियोजना प्रबंधक रीना कुमारिया सहित आजीविका मिशन एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088