राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को खिलाई एलबेण्डाजॉल की गोली

 

आगर-मालवा, 12 सितम्बर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आज जिलेभर के शासकीय, अशासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक से 19 वर्ष के बच्चों को शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एलबेण्डाजॉल की गोली खिलाई गई। कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने शासकीय कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल के बच्चों को कृमिनाशक एलबेण्डाजॉल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.जी. शर्मा द्वारा भी बच्चों को एलबेण्डाजॉल की गोली खिलाई गई।
कृमि मुक्ति दिवस पर कृमिनाशक गोली खाने से छूटे हुए बच्चों को 15 सितम्बर को मॉपअप राउण्ड के अन्तर्गत गोली खिलाई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य आर.सी. खन्दार, जिला मिडिया अधिकारी आर.सी. ईरवार, डी.सी.एम. राकेश परिहार, व्याख्यता सरोज मंगल, जगदीश सोनी,एम.एल. दशलानिया, ओ.पी. जायसवाल, पर्यवेक्षक मानसिंह चौहान, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीता निरंजन एवं समस्त विद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088