राम और कृष्ण के बताए मार्गो पर हमें चलना होगा तभी परिवार और समाज उन्नति कर सकेगा

 

कानड़। नगर में चल रही संगीतमय वेद कथा के पहले दिन गुरुवार को हरयाणा करनाल कि सुप्रसिद्ध राष्ट वेद कथा कार अंजलि आर्य ने कहा कि हमें हमारे महा पुरुषो के बताए मार्गो पर चलना होगा हमें राम और कृष्ण के बताए मार्ग पर चलना होगा तभी हमारा परिवार और समाज उन्नति कर सकेगा। अंजली आर्य ने यह भी कहा कि आज का युवा अपने मूल सिद्धांतो से भटक गया है। वो मोबाईल कि दुनिया में उलझ कर अपना समय बर्बाद कर रहा है। आज का युवा वेद, रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथो को पड़ने में अपनी रूचि नहीं ले रहा। अगर यही रहा तो एक दिन युवा अपने माँ बाप को भी ऐसे ही भूल जाएगा। इस लिए हऱ घर में स्वाध्याय होना बहुत जरूरी है। कथा में बड़ी संख्या में नगर से महिलाए और पुरुष मौजूद रहे। कथा में नलखेड़ा से भी महिलाएं और पुरुष कथा का रस पान करने पहुचे। कथा के दौरान अंजलि आर्य का स्वागत कथा आयोजक समिति के सदस्य कैलाश नारायण परिहार, सिद्धनाथ चौधरी, मोहन लाल आर्य, दरबार सिंह आर्य, जगदीश आर्य, श्याम गुर्जर, मोनू बैरागी, मुकेश आचार्य,दारा सिंह आर्य और आर्य समाज के सदस्यो ने अंजलि आर्य का स्वागत किया। कथा का आयोजन रात्रि 8 से 11 बजे तक माताजी रोड झंडा चौक पर किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्रिदेव के महत्व को समझा कर बूथ पर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने दी जानकारी     |     मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही।     |     महिलाओं के बैंक खाते प्राथमिकता से खोलें जाए-कलेक्टर वानखेड़े डीएलसीसी की बैठक संपन्न     |     नप मे स्वच्छता की पाठशाला का हुआ आयोजन     |     खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त जांच कार्यवाही     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।     |     मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार हो     |     बारिश के साथ गिरे ओले, किसानो कि फ़सल में होगा नुकसान      |     कलेक्टर वानखेड़े साईकिल चला कर पहुंचे दफ्तर,     |     हैदराबाद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का प्रशिक्षण संपन्न     |    

Aagar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088