गांव गांव पहुंच रही स्नेह यात्रा, समाज में प्रेम, सौहार्द एवं समरसता का भाव जगा रहे संत

 

 

 

आगर मालवा, 20 अगस्त। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संतो के सानिध्य में निकाली जा रही प्रदेशव्यापी स्नेह यात्रा आगर – मालवा जिले में प्रतिदिन अपने निर्धारित रूट अनुसार गांव- गांव पहुंच रही, यात्रा में राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त स्वामी ऋषभानंद महाराज, कालिंदी मोहन प्रभु, अजीत चेतन प्रभु, अक्षर गोविंद प्रभु, श्री विश्वनाथ प्रभु, बैजनाथ मंदिर के पुजारी मुकेशपुरी गुरुदेव गायत्री परिवार से मनोहर बीलावत द्वारा अपने आशीर्वचन देकर समाज में प्रेम, सौहार्द एवं समरसता का भाव जगाया जा रहा है।
जिले में स्नेह यात्रा रविवार को अयोध्या बस्ती आगर के राम मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां संतो द्वारा भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति का पूजन कर यात्रा प्रारंभ की गई, जो निपानिया बैजनाथ, बिजनाखेड़ी, बगावद, बाईगांव, कानड़, जस्सा खेड़ी, माथुराखेड़ी, कड़िया, सुंतडा, बटवदा, खजूरी कानड़ पहुंची, गांव- गांव में यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति श्रद्धापूर्वक सिर पर उठा कर गांव के मुख्य मंदिर परिसर में लाई गई, जहां भगवान राधा-कृष्ण एवं संतों का पूजन किया गया। यात्रा के मुख्य संत  ऋषभानंद  महाराज द्वारा अपने आशीर्वचन देकर लोगों को सामाजिक भेदभाव मिटाकर प्रेम से रहने का संदेश दिया गया।
जन अभियान के जिला समन्वयक  प्रेमसिंह चौहान द्वारा यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्नेह यात्रा प्रदेश के सभी 52 जिलों में 16 अगस्त से 26 अगस्त के मध्य आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में आपसी एवं सामाजिक मतभेद वा भेदभाव भुलाकर समरसता को बढ़ावा देना है। संतो द्वारा आशीर्वचन उपरांत ग्रामीणजनों को रक्षा सूत्र बांधकर, प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
यात्रा में सद्भावना विभाग प्रमुख आशीष शर्मा, नंदकिशोर पाटीदार, गायत्री परिवार के मनोहर बीलावत,पतंजलि योगपीठ हरिनारायण यादव, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कानड शिवसिंह चौहान विकासखंड समन्वयक जन अभियान नलखेड़ा प्रकाश चंद्र शर्मा, नवांकुर संस्था से श्याम पाटीदार, गोविंद सिंह राजपूत, दिनेश तिवारी, शिवनारायण आर्य, डॉ नारायण सिंह बगाना, भगवान सिंह पंवार जीवन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088