पत्रकार समाज का आईना, उनका सम्मान जरूरी पार्षद विजयलक्ष्मी माली

 

कानड़। नगर के वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद विजयलक्ष्मी माली ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रेस क्लब एवं उससे जुड़े पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी मीडिया कर्मियों का स्वल्पाहार कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

पार्षद विजयलक्ष्मी माली ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो आमजन की समस्याओं और मुद्दों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करता है। पत्रकार अपने समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के साथ नई दिशा देने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और उनका सम्मान हर स्तर पर होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बैरागी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण सोनी, प्रेस क्लब अध्यक्ष दारा सिंह आर्य, जाफर हुसैन, मुकेश बीजापारी, गोरधन कुंभकार, कैलाश नारायण आर्य , महेंद्र बीजापारी, लोकेंद्र राजपूत,

सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live