मतदाता जागरूकता वाहन मतदाताओं को कर रहा जागरूक

(दारा सिंह आर्य )

आगर-मालवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में स्वीप गतिविधि अन्तर्गत जिले की दोनों विधानसभा आगर एवं सुसनेर में एक-एक मतदाता जागरूकता वाहन प्रतिदिन गांव-गांव भ्रमण कर नागरिकों को मतदाता सूची नाम दर्ज करवाने हेतु जागरूक कर रहा है।
गुरुवार को मतदाता जागरूकता वाहन ने खेड़ामाधोपुर, बिजनाखेडी, सुंडी, पीपलोनकला, झलारा, तनोडिया आदि गांवो में भ्रमण कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा 1 अक्टूबर 2023 को पूर्ण करने वाले नागरिकों से अपना नाम बीएलओ से सम्पर्क कर मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु जागरूक किया । रथ के माध्यम से ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया बताई जा रही है तथा सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु नैतिक मतदान की शपथ दिलाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088