दीपाली परिहार नगर अध्यक्ष और अनिकेत शर्मा बने नगर मंत्री

 

आगर मालवा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कानड़ नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में संगठन की कार्यपद्धति, छात्रहित से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला विस्तारक पियूष यादव एवं दीपक शर्मा की अध्यक्षता में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपाली परिहार को नगर अध्यक्ष तथा अनिकेत शर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के साथ ही छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विस्तारक पियूष यादव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता के विकास और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्रहित से जुड़े विषयों पर कार्य करते हुए युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवीन नगर कार्यकारिणी के साथ आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की तथा संगठनात्मक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live