सामाजिक एकता एवं भाई चारा बनाने के माध्यम होते हैं खेल – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

पंडित भैयालाल शुक्ल की स्मृति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित टेनिस बाल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्ले इंडिया सुपर किंग्स जैतवारा टीम को विजेता ट्राफी एवं एक लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। टूनामेंट में कोनिया इलेवन त्योंथर की टीम उप विजेता रही।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कहा कि सामाजिक एकता और भाई चारा बनाने के माध्यम खेल होते हैं। खेल एक ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला व्यक्ति भी जीतने वाले को गर्मजोशी से बधाई देता है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live