मुख्यमंत्री डॉ. यादव 01 मार्च को लाडली बहनों के खातों में मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे !!

आगर-मालवा –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 01 मार्च को उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में मार्च-2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिले के मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाया जाएगा।
कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने लाडली बहना योजना की मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम का सभी नगरीय निकायों के वार्डां एवं ग्राम पंचायतों स्तर पर सीधा प्रसारण देखने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि कार्यक्रमों लाडली बहना सेना, शौर्यादल के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से सम्मिलित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live