लोकसभा निर्वाचन-2024 विधानसभा आगर में 75.44 प्रतिशत मतदान |

  • शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
    आगर-मालवा  | लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास के विधानसभा क्षेत्र आगर (अजा) में आज सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुए। विधानसभा क्षेत्र में 75.44ं प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 79.68 प्रतिशत पुरूष एवं 70.97 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई।
    जिले के मतदाताओं में मतदान को लेकर अपार उत्साह देखा गया, प्रातः समय से मतदाता अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने हेतु मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे, युवा, बुजूर्ग, दिव्यांग महिला-पुरूष सभी मतदाताओं द्वारा अपने वोट देकर अपना फर्ज निभाया। विधानसभा क्षैत्र आगर में प्रातः 09 बजे 18.56 प्रतिशत मतदान, प्रातः 11 बजे 37.66 प्रतिशत, दोपहर 01 बजे 52.53 प्रतिशत, 03 बजे 63.45 प्रतिशत तथा शाम 05 बजे 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live