सिलाई प्रशिक्षण समूह महिलाओ को किए  प्रमाण पत्र वितरण

आगर-मालवा, 09 अगस्त/आगर जिले में आज सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त समूह महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किए गए। इस प्रशिक्षण का आयोजन अवादा फाउंडेशन के माध्यम से किया गया था, जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर मैडम द्वारा 25 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।
दो माह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कसाई देहरिया में अवादा फाउंडेशन द्वारा स्थापित सिलाई सेंटर पर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को बाजार से लिंक किया गया। अब महिलाएं व्यावसायिक स्तर पर सिलाई का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधन श्री संजय सक्सेना, जिला प्रबंधक राहत शेख, अवादा फाउंडेशन से श्री अभिषेक सिंह ,प्लांट इंचार्ज महेंद्र सिंह सोमवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओ ने भी अपने अनुभव सभी से साझा किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live