कल होगा बाबा का जलाभिषेक, सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुंचेगी बाबा बैजनाथ

 

तनोडिया – सावन मास के महीने में शिव भक्ति का दौर चल रहा है! उसी के उपलक्ष में तनोड़िया नगर से सैकड़ो महिलाएं आगर स्थित बाबा बैजनाथ महादेव पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करेगी! जय शिव कावड़ यात्रा संघ एवं झंडा मंडल, महिला मंडल के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है! यात्रा संयोजक डॉ बाबू प्रजापत, कालू सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह मन कामनेश्वर महादेव मंदिर से आगर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा जिसमें महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश लेकर चलेगी!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live