बारिश से वार्डो मे पसरा कीचड
कानड़। आगर जिले के नगर परिषद कानड़ जहाँ कांग्रेस के समर्थन से भाजपा की नगर सरकार बनी हे। लेकिन सत्ता पक्ष मे होने के बाद भी नगर के कई वार्डो मे आज भी जस की तस स्थिति बनी हुई हे। कहने को भाजपा के बेंडेड से नप अध्यक्ष हे। लेकिन कहानी कुछ और हे। खेर जो भी हो लेकिन समय पर नगर हित और निर्माण कार्यों मे चूक क्यों हो रही ये तों वोही जाने, लेकिन वार्ड 09, 08,07,02 मे इन बीते दो वर्षो मे नालियों का निर्माण भी करना मुनासिफ नहीं समझा। वार्ड 09 की पार्षद श्रीमति मांगू बाई आर्य जो खुद भाजपा की पार्षद हे कहती हे की मेरे वार्ड मे अधिक तर किसान परिवार निवास करते हे।जिन्हे अपने काम से बारिश मे घर से खेत पर जाना होता हे। इन दो वर्षो मे परिषद के द्वारा वार्ड की कोई सुध नहीं ली गई। वही वार्ड 02 की पार्षद विजयलक्ष्मी माली ने कहा की वर्तमान नगर सरकार ने सिर्फ पूर्व सरकार मे जारी कार्य आदेश के कार्यों को पूर्ण किया गया। पूर्व परिषद के समय नगर मे मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना मे जो नगर मे पाइप लाइन डाली गई थी उस दौरान सभी वार्डो की गलियों मे सीसी रोड को खोदा गया था जो आजतक फिर से नहीं बना और नहीं उन गड्डो को भरा गया।आज लोग उनमे पड़ गिर रहे हे। वही वार्डो की नालिया भी जस की तस हे। मेरे वार्ड मे सार्वजानिक शौचालय जिर्नशिर्ण पड़े हे।वो भी नहीं बनाई गई। अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर सिर्फ भ्र्ष्टाचार हो रहा हे।वार्ड 08 के पार्षद प्रतिनिधि श्याम गुर्जर ने कहा की वार्ड मे घरो तक मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का पानी नहीं आ रहा, कई जगह आज भी सड़के खुदी पड़ी हे। नालियों की सफाई नहीं हो रही, गंदगी सभी और फेली हुई हे।
बिजली की समस्या भी नहीं सुधरी – गणेश उत्सव हो या शाही सवारी इस समय नगर के मुख्य चौराहा और प्रमुख वार्डो मे स्टेट लाइट बंद हे। जिस से रात्रि मे महिलाओ को बहार निकलने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता हे। वार्ड 09,11, 07, 08,और वार्ड 02 मे ऐसी गालिया बनी हे जहाँ से दिन रात नागरिकों का निकलना हे। ऐसी जगह पर आज भी अधेरा देखने को मिलेगा। ज़ब की नप ने ठेकेदार के माध्यम से पिछली बार स्टेट लाइट भी खरीदी की गई थी। ऐसे मे सवाल उठता हे की आखिर नगर की जन समस्या कब सुधरेगी या फिर अधिकारी भी किसी जनप्रतिनिधि के विरोध करने का इंतजार कर रहे हे। हालांकि प्रदेश से लेकर नगर और विधायक सब जगह भाजपा पार्टी के लोग पद पर बैठे हे। फिर इस तरह से नगर के वार्डो की अनदेखी कर कार्य नहीं करना कहा तक उचित हे। अब देखना होगा की बद सूरत वार्डो की सूरत क्या नप बदल सकेगी या यही हाल रहेंगे। सभी पार्षद आने वाले समय मे नगर की समस्या को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान से मिल कर शिकायत करेंगे।