सोयाबीन फसल व अन्य खरीफ फसलों की बोवनी न्यूनतम 100 मिमी वर्षा होने के पश्चात ही करें |

कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए सलाह जारी

आगर मालवा । जिले के कृषक सोयाबीन फसल व अन्य खरीफ फसलों की बोवनी न्यूनतम 100 मिमी वर्षा होने के पश्चात ही करें। सोयाबीन की बोवनी निर्धारित बीज दर (60-75) किलो प्रति हैक्टयर अनुसार सीड कम फर्टीलाईजर ड्रिल के माध्यम से करें। बीज को फंफूदनाशी से उपचारित कर बोये । बीज का स्वयं किसान अंकुरण परीक्षण कर बोवनी करें। 70 प्रतिशत अंकुरण वाले बीज की बोनी करें । जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के कृषकों को आवश्यक सलाह जारी की गई है।

जारी सलाह में बताया कि सोयाबीन फसल हेतु पोषक तत्व (25:60:40:20 कि.ग्रा./हैक्टेयर एन.पी.के.एस.) का प्रबंधन करें ।

सोयाबीन फसल हेतु उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा की पूर्ति हेतु विभिन्न विकल्प निम्नानुसार है:-

यूरिया 56 कि.ग्रा. 375.400 कि.ग्रा. SSP (सिंगल सुपर फास्फेट) व 67 कि.ग्रा. म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति हैक्टयर।

मिश्रित उर्वरक 12:32:16/200 कि.ग्रा. प्रति हैक्टयर एवं 25 कि.ग्रा./हैक्टेयर बेन्टोनाट सल्फर।

डी.ए.पी. 125 कि.ग्रा. 67 कि.ग्रा. म्यूरेट ऑफ पोटाश 25 कि.ग्रा./हैक्टेयर बेन्टोनाट सल्फर का उपयोग करें।

आवश्यकतानुसार 25 कि.ग्रा. जिंक सल्फेट (Zinc Sulphate) 50 किग्रा., आयरन सल्फेट (Iron Sulphate) का प्रति हैक्टयर उपयोग करे।

बोवनी पूर्व खरपतवारनाशी डायक्लोसुलम + पेण्डीमिथालीन (22.5+875 सक्रीय तत्व) 2.5 लीटर प्रति हैक्टेयर अथवा पेण्डीमिथालीन + इमेझेथापायर 2.5-3.0 लीटर अथवा फ्लू क्लोरिलीन 45 प्रतिशत ई.सी. 2.22-3.33 लीटर/हैक्टेयर उपयोग करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live