मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान।
आगर मालवा – बड़ौद
म.प्र. शिक्षक संघ की तह. एवं. ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा 2 जुलाई को सदस्यता अभियान जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष बृजमोहन चौहान एवं जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन, सुनील जैन एवं मनोज सागर के नेतृत्व में प्रारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बडौद के सांदीपनि विद्यालय, शा.कन्या. उ.मा. वि. बडौद, एकीकृत मा.वि. बागरीखेड़ा, शा. ब्लाक मा. वि. बडौद, मॉडल उ.मा. वि. बडौद आदि विद्यालयों में किया गया।
जिलाध्यक्ष बृजमोहन चौहान,महावीर जैन,सुनील जैन ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए मप्र शिक्षक संघ के सदस्य बनाने हेतु कार्यकारिणी एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। संघ के तह अध्यक्ष नारायणसिंह ने बताया कि संघ की रीति नीति के अनुसार शिक्षकों की वार्षिक सदस्यता की जाती है। संघठन हमेशा राष्ट्रहित, शिक्षाहित, छात्रहित, शिक्षक हित के लिए कार्य करता है। तह. सचिव मनीष जैन ने सदस्यता अभियान में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर धन्यवाद दिया। संघ के तह. मीडिया प्रभारी रवि जैन एवं आशा बैरागी ने सभी शिक्षकों से संघ की सदस्यता हेतु आह्वान किया।
संपूर्ण बडौद विकासखंड में सदस्यता अभियान में बडौद कार्यकारिणी के सुरेश जी व्यासश्याम विश्वकर्मा, विनोद राठौर, कैलाश विश्वकर्मा, गोपाल लववंशी, मदनलाल कारपेंटर, संतोष राठौर, प्रतापसिंह आर्य, तिलोत्तमा राव, धर्मेंद्र उज्जवलकर, घनश्याम जी, मेहरबानसिंह , श्वेता भावसार, दिनेश आंजना, गोरधनसिंह चौहान, जीतेन्द्र सोलंकी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।