जिले के स्कूलों में 29 जुलाई का अवकाश घोषित  

आगर मालवा । कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले में हो रही निरंतर बारिश को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों हेतु 29 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय(CBSE/ICSE) सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओ के छात्र-छात्राओ के लिए अवकाश रहेगा। शिक्षक शाला में उपस्थित रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live