भारतीय किसान संघ का पोस्टकार्ड डालो अभियान’

 

जिलाधीश को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम भेजे पोस्टकार्ड

 

 

बड़ोद । भारतीय किसान संघ तहसील बड़ोद द्वारा किसानों के प्रति जिलाधीश के कथित नकारात्मक रवैये एवं संगठन में फूट डालने वाली भाषा-शैली के विरोध में ‘पोस्टकार्ड डालो अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना के नेतृत्व में कड़वाला रापड़ी और जयसिंहपुरा में की गई।

अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम समितियों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम पोस्टकार्ड भेजकर जिलाधीश को पद से हटाने की मांग की जा रही है। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रमोद जोशी एवं जिला मंत्री राधासिंह चौहान ने बताया कि ग्राम समितियों के माध्यम से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संगठन की ओर से भेजे जा रहे पोस्टकार्ड में आरोप लगाया गया है कि किसानों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अधिकारी को जिलाधीश के पद से हटाकर सचिवालय में पदस्थ किया जाए।

अभियान के दौरान तहसील उपाध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना, तहसील मंत्री गोवर्धन सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र, ईश्वर सिंह कड़वाला सहित भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live