ड्रग मामले में फंसे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना पार्टी से निष्कासित

 

आगर-मालवा। तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष और सरपंच प्रतिनिधि राहुल आंजना को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर आदेश जारी किया।

राहुल आंजना हाल ही में पुलिस कार्रवाई में सामने आए ड्रग मामले में आरोपी है। पुलिस ने उसकी गाड़ि से ड्रग बनाने की मशीन 9 किलो .250 ग्राम केटामाइन सहित अन्य रासायनिक पदार्थ जब्त किया था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ से अधिक आँकी गई।
घटना के बाद से राहुल आंजना फरार है, जबकि भाजपा ने संगठन की साख बचाने के लिए उसे तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live