तात्कालिक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खंदार निलंबित

तात्कालिक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी  खंदार निलंबित

 

संभागायुक्त, उज्जैन आशीष सिंह ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, आगर-मालवा और वर्तमान प्राचार्य, शासकीय कन्या उ.मा.वि. आगर  आरसी खंदार को निलंबित किया है।

जारी आदेशानुसार  खंदार द्वारा प्राथमिक शिक्षक संवर्ग के प्रशासनिक स्थानांतरण के अधिकारों का पालन नहीं किया गया और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा व्हाटस्अप ग्रुप पर दिए गए निर्देशों के बावजूद स्थानांतरण के लिये प्राप्त आवेदन पोर्टल पर दर्ज नहीं किए गए। इस कारण शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो पाया।  खंदार द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई। उक्त कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आने के कारण कलेक्टर जिला आगर-मालवा के प्रस्ताव के अनुक्रम में आयुक्त उज्जैन द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव निलंबित किया है। निलंबन अवधि में  खंदार का मुख्यालय, कार्यालय जिला कलेक्टर, जिला आगर-मालवा रहेगा और इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। शासकीय कन्या उ.मा.वि. आगर जिला आगर-मालवा की आगामी व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी, अपने स्तर से करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live