आगर मालवा। मध्य प्रदेश प्रांतीय शिक्षण संस्था संघ द्वारा अशासकीय निजी विद्यालय में पढ़ने वाले वंचित एवं गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं की राशि करीब 2 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी संचालकों समय अनुसार न मिलने के कारण संगठन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में आगर मे रैली का आयोजन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा। ज्ञापन में सत्र 2022-23 सत्र 2023 24 की फीस प्रतिपूर्ति एवं अन्य मांगों को लेकर मंगलवार समय 1 बजे कंपनी गार्डन से छावनी झंडा चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के रूप में समापन होगा। अतः अधिक से अधिक संख्या में जिले के समस्त विद्यालय संचालकों को रैली में शामिल होने पर एवं सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया है।उपरोक्त जानकारी जिले के संगठन मीडिया प्रभारी जहीर भाई के द्वारा दी गई।