वृद्ध आश्रम में मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस पूजन महोत्सव |
वरिष्ठजनों का किया सम्मान, वितरित किए नेबुलाइज़र मशीन व मिठाईयां
आगर-मालवा। शनिवार को देवली रोड स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस पूजन महोत्सव का आयोजन निजी चिकित्सा संघ आगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमजी मालवीय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, डॉ. कैलाश गोयल, अशोक प्रजापत, डॉ. मोहन मकवाना जिला पंचायत सदस्य, मंचासीन थे
कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। साथ ही उनके उपयोग हेतु नेबुलाइज़र मशीन, तकिए एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि समाज में वृद्ध आश्रम की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। हमें अपने माता-पिता को स्नेह और सम्मान के साथ अपने पास रखना चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने हमारे बचपन में हमारा पालन-पोषण किया, उसी प्रकार हमें उनके बुढ़ापे में उनका ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अन्य वक्तओ ने कहा कि,प्रेम ही विश्वास है, प्रेम ही हमारे जीवन का सार है। हमें अपने बुजुर्गों की सेवा ईश्वर सेवा मानकर करनी चाहिए। उनके प्रति विनम्रता और प्रेम का भाव ही सच्ची पूजा है।
कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश माहेश्वरी, महेंद्र माहेश्वरी, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल शर्मा, राजेश मेठी, दुर्गाशंकर जादम, डॉ. बालकृष्ण सोलंकी, डॉ. बालकृष्ण शर्मा, डॉ. कमल गोड, डॉ. महेश पाटीदार, कमल कारपेंटर, दुर्गेश सोनी, डॉ. संजय जामलिया, डॉ. सचिन रावल, डॉ. राहुल सेठिया, डॉ. मयंक सोनी, डॉ. व्यास, पवन गोयल, पंकज गुप्ता, आनंद मालवीय, डॉ. ईश्वर शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया तथा आयोजन से संबंधित जानकारी डॉ. रूपेश भावसार द्वारा दी गई।
