एशियन देशों के मध्यप्रदेश स्ट्रैटेजिक डायलॉग में आगर जिले का प्रतिनिधित्व |

संतरा व्यवसाय और प्रोसेसिंग यूनिट पर हुई विशेष चर्चा
एशियन देशों और मध्यप्रदेश के बीच आयोजित स्ट्रैटेजिक डायलॉग ऑन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कार्यक्रम में इस वर्ष आगर जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया गया। “एक जिला-एक उत्पाद” योजना के तहत जिले के प्रमुख उत्पाद संतरे के व्यवसाय को बढ़ाने, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें आगर जिले की टीम ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे के नेतृत्व में भाग लिया। एमपीआईडीसी द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में आगर जिले में संतरा उत्पादन की संभावनाओं को लेकर कई निवेशकों और निर्यातकों के साथ बैठकें की गईं। कार्यक्रम स्थल पर जिले का स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें उत्तम गुणवत्ता के संतरे प्रदर्शित किए गए। स्टॉल को आगंतुकों द्वारा विशेष सराहना मिली। इस अवसर पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक  संजय सक्सेना, उपसंचालक उद्यानिकी  अर्जुन राजपूत, विभिन्न एफपीओ प्रतिनिधि तथा किसान उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live