विधानसभा सुसनेर में एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण |
सुसनेर |
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत आगर मालवा जिले की विधानसभा सुसनेर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव के निर्देशन में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव ने बताया कि विधानसभा क्रमांक 165, सुसनेर में मतदाताओं को गणना पत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। विधानसभा के 2 लाख 39 हजार 65 मतदाताओं में से 2 लाख 28 हजार 875 मतदाताओं का बीएलओ द्वारा डिजिटाइजेशन किया गया है। शेष 10123 ऐसे मतदाता हैं जो,दोहरी प्रविष्टि, स्थाई रूप से अन्य जगह शिफ्टेड, अनुपलब्ध और पहले से ही नामांकित है।
