स्प्रिट से भरे कन्टेनर व कार की भिड़ंत, 3 घायल |

नेशनल हाइवे पर अमरकोट के समीप हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

सुसनेर। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर शनि मंदिर अमरकोट मार्ग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और स्प्रिट से भरे कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में सोयतकलां निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल अमरकोट में आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राकेश गुप्ता पिता मोहनलाल (50), गिरिराज गुप्ता पिता श्रीनाथ जी (60) एवं मनीष जैन (45) पत्रकार, पिता रमेश जैन के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तत्काल सुसनेर सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां सीबीएमओ डॉ. राजीव कुमार बरसेना एवं चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर गिरिराज गुप्ता एवं पत्रकार मनीष जैन को उज्जैन रेफर किया गया। मौके पर सोयतकला थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा और सुसनेर थाना प्रभारी केसर सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, तुरंत फायर ब्रिगेड मंगाकर घटनास्थल पर जो टैंकर पलटा था उसके ऊपर पानी का छिड़काव किया । जिससे कोई गंभीर दर्घटना ना हो।

पूर्व विधायक राणा पहुंचे अस्पताल

पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह भी समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

भेरू पाटीदार ने दिखाई मानवता

इस पूरे हादसे में देहरिया निवासी राहगीर भेरू पाटीदार ने जो मानवीय संवेदना दिखाई, वह उल्लेखनीय है। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने बिना समय गंवाए अपने वाहन से तीनों घायलों को सुसनेर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। ऐसे समय में यह कार्य न केवल साहसिक था, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live