मेंटेनेंस के चलते रविवार को सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी

 

 

कानड़। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 33 केवी कानड़ लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 03 मई को सुबह 06 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दौरान कानड़, पालड़ा, पचेटी और चांदनगांव सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते इन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली बंद रखी जाएगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है। कि कार्य की प्रगति के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है, यानी आवश्यकता पड़ने पर बिजली बंद रहने की अवधि कम या अधिक भी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live